प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने नागरिकों को, रंगों के पर्व होली की शुभकामनाएं दी
खण्डवा 9 मार्च, 2020 - प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा खण्डवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने जिले के नागरिकों को रंगो के त्यौहार होली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश मे कहा है कि होली पर्व विभिन्न संस्कृतियों को जोड़ने का त्यौहार है। उन्होंने कहा है कि सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ होली का त्यौहार मनाये और होलिका दहन के लिए हरे भरे वृक्षों को न काटें।

No comments:
Post a Comment