AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 19 March 2020

प्रेक्षक श्री जैन ने पंधाना क्षेत्र का दौरा कर पुनरीक्षण कार्य देखा

प्रेक्षक श्री जैन ने पंधाना क्षेत्र का दौरा कर पुनरीक्षण कार्य देखा

खण्डवा 19 मार्च, 2020 - नगरीय निकाय निर्वाचन एवं पंचायत निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री के.सी. जैन को मध्यप्रदेष राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। श्री जैन ने गुरूवार को जनपद पंचायत पंधाना एवं नगर परिषद पंधाना तथा जनपद पंचायत खण्डवा, नगर निगम खण्डवा क्षेत्र का दौरा कर वहां नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए तैयार की जा रही मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायतों एवं नगरीय निकायों की मतदाता सूची, जांच सूची, शिफ्टिंग सूची , विलोपन व सत्यापन सूची एवं संशोधन वेरिफिकेशन सूची का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण में प्रेक्षक श्री जैन 20 मार्च तक खण्डवा जिले की विभिन्न तहसीलों का दौरा कर समीक्षा करेंगे एवं द्वितीय चरण में 29 अप्रैल से 4 मई तक जिले का भ्रमण कर समीक्षा करेंगे। खण्डवा प्रवास के दौरान प्रेक्षक श्री जैन सर्किट हाउस खण्डवा में रूकेंगे। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के संबंध में कोई भी जानकारी के लिए खण्डवा में विश्राम की अवधि में श्री जैन से मोबाइल नम्बर 94254-58816 पर सम्पर्क किया जा सकता है। 

No comments:

Post a Comment