Thursday, 19 March 2020

हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी की परीक्षाएं भी स्थगित

हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी की परीक्षाएं भी स्थगित

खण्डवा 19 मार्च, 2020 - माध्यमिक षिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा आयोजित की जाने वाली हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल तथा हायर सेकेण्डरी व्यवसायिक पाठ्यक्रम की परीक्षाएं 20 से 31 मार्च तक की अवधि के लिए स्थगित कर दी गई है। जिला षिक्षा अधिकारी श्री जे.एल. रघुवंषी ने बताया कि 21 मार्च से शुरू होने वाला बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य भी स्थगित किए जाने के निर्देष माध्यमिक षिक्षा मण्डल द्वारा जारी कर दिए गए। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं के आयोजन एवं मूल्यांकन के लिए नई तिथियों की घोषणा मण्डल द्वारा पृथक से की जायेगी। सभी केन्द्राध्यक्षों को निर्देष दिए गए है कि 20 से 31 मार्च के बीच जो प्रष्न पत्र होने वाले थे उन प्रष्न पत्रों को संबंधित पुलिस थाने में सुरक्षित सीलबंद बॉक्स में रखने की व्यवस्था की जायें तथा जिला कलेक्टर एवं माध्यमिक षिक्षा मण्डल की बिना अनुमति के ये बॉक्स न खोले जायें।

No comments:

Post a Comment