20 से 31 मार्च तक ओंकारेष्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा
भूतड़ी अमावस्या के अवसर पर बाहरी श्रद्धालुओं के प्रवेष पर भी रहेगा प्रतिबंध
खण्डवा 19 मार्च, 2020 - ओंकारेश्वर में स्थानीय पंडितों समाज के गणमान्य नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधियों के साथ कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने हेतु रणनीति एवं उपायों पर चर्चा के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुनासा डॉक्टर ममता खेड़े की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री राकेश पांडे भी उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 से 31 मार्च तक ओंकारेश्वर मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा तथा मंदिर में पूजा एवं आरती का क्रम नियत किए गए पुजारी यथावत करते रहेंगे। इसके अलावा बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि आगामी 23 से 25 मार्च के बीच भूतड़ी अमावस्या के अवसर पर कोई भी बाहरी श्रद्धालु स्नान हेतु ओंकारेश्वर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। जिला प्रशासन द्वारा आसपास के जिलों से आगामी दिनों में आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे आगामी 15 दिवस के दौरान ओंकारेश्वर की यात्रा नहीं करें। एसडीएम डॉ. खेड़े ने बताया कि इस अवधि में ओंकारेष्वर में वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए समुचित उपाय किए जा रहे है।



No comments:
Post a Comment