AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 9 March 2020

आपसी सद्भाव के साथ सभी मिलजुलकर मनाएं होली का पर्व - कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल

आपसी सद्भाव के साथ सभी मिलजुलकर मनाएं होली का पर्व
- कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न

खण्डवा 9 मार्च, 2020 -  आगामी दिनों में मनाये जाने वाले होली व रंगपंचमी पर्व को शांति व सद्भाव से मनाने के उद्देष्य से जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सोमवार को पुलिस कन्ट्रोल रूम में आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने सभी से अपील की कि होली व रंगपंचमी का पर्व सभी लोग आपसी सद्भाव के साथ मनाएं तथा त्यौहारों के दौरान ऐसा कोई कार्य न करें जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे। उन्होंने सभी उपस्थित सदस्यों को आने वाले पर्वो की अग्रिम शुभकामनाएं दी तथा कहा कि जिला प्रषासन द्वारा प्रयास किया जायेगा कि त्यौहारों के दौरान किसी को कोई परेषानी न हो और सभी नागरिक धार्मिक पर्वो को परम्परागत हर्षोल्लास के साथ मना सकें। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. षिवदयाल सिंह व समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। 
बैठक में कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने सभी को कोरोना वायरस से उत्पन्न कोविड-19 से बचाव के उपाय करते हुए होली का पर्व मनाने की समझाइष दी। उन्होंने कहा कि केवल महिला दिवस के अवसर पर ही कुछ गिनी चुनी महिलाओं के सम्मान के साथ साथ समाज में ऐसा माहौल तैयार किया जाये कि महिलाएं निडर होकर कहीं भी सम्मानपूर्वक आ जा सकें। पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंह ने बैठक में कहा कि सभी पर्व हर्षोल्लास एवं खुषी के लिए मनाएं जाते है, इसी भावना के साथ आगामी दिनों में पर्व मनाएं जायें। उन्होंने कहा कि सोषल मीडिया समाज को जोड़ने के लिए होना चाहिए। समाज में वेमनस्य या तनाव फैलाने के लिए नहीं। पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंह ने कहा कि त्यौहारों के दौरान समाज में तनाव फैलाने के लिए जिम्मेदार लोगों के विरूद्ध सख्त दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि त्यौहारों के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने तथा दो पहिया वाहन पर दो से अधिक सवारियों के बैठने पर विषेष नजर रखी जायेंगी तथा संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि सोषल मीडिया पर भी पुलिस की सायबर सेल सख्ती से नजर रख रही है। साम्प्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की अनुमति किसी को नही दी जायेगी। उन्होंने सभी से अपील की कि सोषल मीडिया पर कोई भी ऐसा कमेंट न करें, जिससे किसी अन्य व्यक्ति की भावनाओं को ठेस पहुंचे। 
  बैठक में एसडीएम श्री संजीव केषव पाण्डेय ने सभी से अपील की कि धार्मिक पर्वो के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग सीमित मात्रा में करें क्योंकि इन दिनों परीक्षा का माहौल है तथा ध्वनि प्रदूषण से बच्चों की पढ़ाई में बाधा उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि होली एवं रंगपंचमी जैसे पर्वो पर साधारण स्पीकर का प्रयोग अनुमति लेकर किया जा सकेगा। कार्यक्रम में विद्युत कम्पनी के अधिकारियों को होली व रंगपंचमी के दौरान निर्वाध विद्युत आपूर्ति करने के निर्देष दिये। नागरिकों से अपील की गई कि वे हानिकारक रंगों का प्रयोग होली व रंगपंचमी पर न करें तथा किसी की बिना सहमति के रंग न लगाये। नागरिकों से बैठक में अपील की गई कि होली पर जलाने के लिए हरे पेड़ न काटे जाये तथा विद्युत लाईन के नीचे होली का दहन न किया जाये। बैठक में नगर निगम , विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को होली व रंगपंचमी पर्व के दौरान पुलिस नियंत्रण कक्ष में अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के लिए निर्देष दिए गए। 

No comments:

Post a Comment