AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 20 March 2020

‘‘निमाड़ कैफे‘‘ का शुभारंभ किया कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने

‘‘निमाड़ कैफे‘‘ का शुभारंभ किया कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने 
कलेक्ट्रेट में नहाल्दा का महिला स्वसहायता समूह संचालित कर रहा है केंटीन


खण्डवा 20 मार्च, 2020 - कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल व पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह की उपस्थिति में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में खण्डवा विकासखण्ड के ग्राम नहाल्दा के मॉं धन लक्ष्मी  महिला स्वसहायता समूह द्वारा संचालित केंटीन का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुशरे व एसडीएम हरसूद डॉ. परीक्षित झाडे, जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन सुश्री शकुंतला डिंडोरे सहित विभिन्न एसडीएम व जनपद पंचायत खण्डवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री महेन्द्र घनघोरिया, मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला प्रबंधक श्रीमती नीलिमा सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल व पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंह ने महिला समूह के सदस्यों को शुभकामनाएं दी तथा कहा कि वे केंटीन पर विक्रय की जाने वाली सामग्री में गुणवत्ता का ध्यान रखें तथा उचित मूल्य पर सामग्री उपलब्ध करायें, तो निश्चित ही केंटीन संचालन में उन्हें लाभ भी होगा। 
समूह की महिलाओं ने सेनेटाइजर से कलेक्टर के हाथ स्वच्छ कर किया स्वागत
कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल जब निमाड़ कैफे के शुभारंभ अवसर पर पहुंची तो सर्वप्रथम कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के उपायों को ध्यान में रखते हुए मास्क लगाए हुए समूह की समूह की अध्यक्ष श्रीमती क्षमा राठौर, सचिव श्रीमती स्वाति राठौर ने उनके हाथ सेनिटाइजर से स्वच्छ किए तथा स्वागत किया। समूह की महिलाओं ने इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन कुमार सिंह सहित उपस्थित सभी अतिथियों को सेनिटाइजर देकर हाथ स्वच्छ करने का अनुरोध किया। आजीविका मिशन की ग्राम नोडल श्रीमती अर्पिता डामोर ने बताया कि जनसुनवाई के दिन मंगलवार को आने वाले ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस केंटीन में 20 रूपये में भोजन व्यवस्था का प्रावधान किया गया है। 

No comments:

Post a Comment