मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के लिए श्री के.सी. जैन प्रेक्षक नियुक्त
खण्डवा 7 मार्च, 2020 - नगरीय निकाय निर्वाचन एवं पंचायत निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए सेवानिवृत्त अधिकारी श्री के.सी. जैन को मध्यप्रदेष राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। श्री जैन प्रथम चरण में 16 से 20 मार्च तक तथा द्वितीय चरण में 29 अप्रैल से 4 मई तक जिले के भ्रमण पर रहेंगे तथा मतदाता सूची के पर्यवेक्षण संबंधी कार्य सम्पन्न करेंगे। इस दौरान श्री जैन सर्किट हाउस खण्डवा में रूकेंगे। खण्डवा में विश्राम की अवधि में श्री जैन से मोबाइल नम्बर 94254-58816 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इनके लायजनिंग अधिकारी के रूप में अनुविभागीय अधिकारी पी.आई.यू. श्री कमलसिंह सेन को नियुक्त किया गया है।
No comments:
Post a Comment