महिलाओं को सिलाई का एक माह का निःषुल्क प्रषिक्षण दिया जायेगा
खण्डवा 7 मार्च, 2020 - स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रषिक्षण संस्थान में जिले की ग्रामीण महिलाओं के लिए आगामी 18 मार्च 2020 से सिलाई का 30 दिवसीय निःषुल्क आवासीय प्रषिक्षण दिया जायेगा। इस दौरान प्रषिक्षार्थियों के आवास एवं भोजन की निःषुल्क व्यवस्था भी रहेगी। इस प्रषिक्षण के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अतिंम तिथि 12 मार्च 2020 है। इच्छुक अभ्यर्थी जल्द से जल्द अपने आवेदन पत्र आरसेटी कार्यालय में जमा कराये। आरसेटी द्वारा ब्यूटी पार्लर का प्रषिक्षण कार्यक्रम आगामी अप्रेल माह में होना प्रस्तावित है। जिसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र संस्था में 15 अप्रेल 2020 तक जमा कर पंजीयन करा सकते है। प्रषिक्षण के बाद प्रषिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये जायेंगे। अधिक जानकारी के लिए हरसूद नाका, साई मंदिर के पास एन.व्ही.डी.ए. कॉलोनी, सिविल लाईन, खण्डवा स्थित स्टार स्वरोजगार प्रषिक्षण संस्थान में कार्यालयीन समय में सम्पर्क किया जा सकता है।
No comments:
Post a Comment