AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 8 March 2020

कृषि विज्ञान केन्द्र में मनाया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

कृषि विज्ञान केन्द्र में मनाया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 

खण्डवा 8 मार्च, 2020 - कृषि विज्ञान केन्द्र, खण्डवा में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में खण्डवा के आसपास के गॉंवो की 98 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम आयोजन में आत्मा परियोजना एवं चाईल्ड लाईन संस्था ने सहभागिता हेतु महिलाओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम के आरम्भ में केन्द्र प्रमुख डा. डी. के. वाणी ने महिलाओं को इस अवसर पर बधाई देते हुए महिलाओं को खेती की धुरी निरूपित किया। केन्द्र की पोषण विशेषज्ञ डॉ. रश्मि शुक्ला ने मूल्य संवर्धन तकनीकों को विस्तार से बतलाते हुए अपने खाली समय से आय सृजन करने का आव्हान किया। कार्यक्रम में डॉ. रश्मि ने पोषण उद्यान को अपने घर के आसपास लगाने व उससे होने वाले परिवर्तन की व्याख्या की। डॉ. वाय. के. शुक्ला ने महिलाओं को जैविक खेती का महत्व बतलाते हुए अपने घर ऑंगन के कचरे से उत्तम खाद बनाने की विधि सिखलाई। इस अवसर पर डॉ. मुकेष गुप्ता ने कम लागत तकनीकों का वर्णन किया। इस दौरान श्रीमती लक्ष्मी किराड़े ने महिलाओं से स्वयं सहायता समूह बनाकर लघु उद्यमी बनने पर जोर दिया, ताकि समूह आत्म निर्भर हो सके। उन्होंने ऐसे कई उदाहरण बतलाये जिनमें महिला समूहों ने अच्छी प्रगति की है। इस अवसर पर कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु लोहारी के एकता समूह, हरियाली समूह व कोेटवाड़ा के तुलसी समूह को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

No comments:

Post a Comment