Sunday, 22 March 2020

कोरोना के प्रकोप से नागरिकों को बचाने हेतु सर्तकता बरतने के निर्देश

कोरोना के प्रकोप से नागरिकों को बचाने हेतु सर्तकता बरतने के निर्देश

खण्डवा 22 मार्च, 2020 - प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से भोपाल में चर्चा कर उन्हें निर्देशित किया कि कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए प्रदेश में पर्याप्त सतर्कता रखी जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रदेश में आवश्यकता अनुसार तब तक सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को बंद करते हुए कंप्लीट शटडाउन रखा जाए जब तक स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में नहीं आ जाती है। उन्होंने आम जनता से भी आह्वान किया कि वे स्वेच्छा से अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बंद करके अपने घरों में रहें, सामाजिक समारोहों का आयोजन न करें तथा यात्राएँ न करें ताकि कोरोना वायरस की महामारी को प्रदेश में फैलने से रोका जा सके।

No comments:

Post a Comment