Sunday, 22 March 2020

कोविड-19 संबंधी निर्देशों का उल्लंघन करने वाले 2 स्कूलों की मान्यता निलंबित

कोविड-19 संबंधी निर्देशों का उल्लंघन करने वाले 2 स्कूलों की मान्यता निलंबित

खण्डवा 22 मार्च, 2020 - कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन एवं राज्य शासन स्तर से विभिन्न प्रतिबंधात्मक आदेश व निर्देश जारी किए गए है। इनके तहत सभी शासकीय तथा अशासकीय शालाओ के बच्चों का अवकाश घोषित किये जा चुके है तथा परीक्षाएं 31 मार्च तक के लिए स्थगित की जा चुकी है। इस सब के बावजूद भी पुनासा ब्लाक की दो अशासकीय शालाओं माँ नर्मदा कान्वेंट स्कूल नेतनगांव तथा माँ नर्मदा बाल निकेतन खुटलाकला द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किया गया। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.एल. रघुवंशी ने इन दोनों शालाओ की मान्यता आगामी आदेश तक निलंबित कर दी हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए है। 

No comments:

Post a Comment