AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 8 March 2020

विद्युत वितरण कम्पनी की याचिकाओं पर सुनवाई इंदौर में 17 मार्च को

विद्युत वितरण कम्पनी की याचिकाओं पर सुनवाई इंदौर में 17 मार्च को

खण्डवा 8 मार्च, 2020 - मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कम्पनी और तीनों विद्युत वितरण कम्पनियों द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 की वार्षिक राजस्व आवश्यकता तथा खुदरा विद्युत दरें निर्धारित करने के लिये मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग को याचिका प्रस्तुत की गई है। आयोग द्वारा याचिका पर गत दिनों समाचार पत्रों में जनसूचना जारी कर, हितग्राहियों से उनके सुझाव-आपत्तियां 7 मार्च तक बुलाई गयी थी। इस याचिका की प्रतिलिपि आयोग की वेबसाइट www.mperc.nic.in पर उपलब्ध है। आयोग द्वारा याचिका पर जन-सुनवाई के लिए जो तिथियां निर्धारित की गई है, उनमें मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी की सुनवाई इंदौर स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय सभागार में 17 मार्च 2020 को सुबह 11 बजे से की जायेगी। यदि कोई व्यक्ति याचिका पर आपत्तियां अथवा सुझाव समक्ष में देना चाहता है, वह सुनवाई के दौरान उपस्थित होकर अपने सुझाव व आपत्ति दे सकता है।

No comments:

Post a Comment