Thursday, 13 February 2020

कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने वेब जीआईएस कक्ष का किया शुभारंभ

कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने वेब जीआईएस कक्ष का किया शुभारंभ 

खण्डवा 13 फरवरी, 2020 - कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित भू अभिलेख कार्यालय में बनाए गए वेब जीआईएस कक्ष का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुषरे, एसडीएम हरसूद डॉ.परीक्षित झाडे, प्रभारी अधिकारी भूअभिलेख शाखा श्रीमती हेमलता सोलंकी सहित विभिन्न एसडीएम व तहसीलदार मौजूद थे। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने निर्देष दिए कि वेब जीआईएस कक्ष में एयर कडिषनर लगाने की व्यवस्था की जायें। 
प्रभारी अधिकारी भूअभिलेख एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सोलंकी ने बताया कि राजस्व रिकार्ड दूरूस्ती के लिए वर्तमान में वर्तमान में ऑनलाइन सॉफ्टवेयर वेब जीआईएस का उपयोग किया जा रहा है। इसका पूरा नाम वेब बेस्ड जियोग्राफीकल इर्न्फोमेषन सिस्टम है। इसे ओपन करने के लिए भू अभिलेख विभाग की वेबसाइट का उपयोग किया जाता है। इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से पटवारी नामांतरण, बटवारा, नक्षा सुधार खसरा लिंकिंग भूमि व्यपवर्तन जैसे कार्य कर सकते है।

No comments:

Post a Comment