Thursday, 13 February 2020

‘आपकी सरकार आपके द्वार‘ कार्यक्रम आज पंधाना के ग्राम घाटाखेड़ी में

‘आपकी सरकार आपके द्वार‘ कार्यक्रम आज पंधाना के ग्राम घाटाखेड़ी में

खण्डवा 13 फरवरी, 2020 - ग्रामीणों की समस्याओं का उनके गांव में ही निराकरण करने के उद्देष्य से प्रदेष सरकार ने आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम प्रारंभ किया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोषन कुमार सिंह ने बताया कि आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 14 फरवरी को पंधाना विकासखण्ड के ग्राम घाटोखेड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रातः 9 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय से बस रवाना होगी, इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए है।

No comments:

Post a Comment