Saturday, 15 February 2020

अवैध मदिरा जप्त कर प्रकरण कायम किया

अवैध मदिरा जप्त कर प्रकरण कायम किया

खण्डवा 15 फरवरी, 2020 - जिला आबकारी अधिकारी श्री बी.एस. सोलंकी ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी मिश्रीलाल पिता लालसिंग जाति बारेला उम्र 40 नि घनाबेडी पुनासा के रिहायशी मकान से 57 बल्क लीटर हाथ भट्टी अवैध मदिरा जप्त कर म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 32 (2) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी को जेल भेजा गया। इस कार्यवाही में श्री जय सिंह ठाकुर सहायक जिला आबकारी अधिकारी , श्री अंकित सोलंकी आबकारी उप निरीक्षक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment