खुषियों की दास्ताँ
आयुष्मान भारत योजना से दषरथ की परेषानी दूर हुई
खण्डवा 15 फरवरी, 2020 - दषरथ पिता लक्ष्मण उम्र 38 वर्ष पुनासा विकासखण्ड के ग्राम भमोरी का निवासी है। पिछले दिनों में एक सड़क दुर्घटना में उसके हाथ में फेक्चर हो गया। डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने ऑपरेषन की सलाह दी। दषरथ अपने हाथ के फेक्चर के कारण बहुत परेषान था क्योेकि उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि अपने हाथ का ऑपरेषन करवा सके। निराष दषरथ जिला अस्पताल खंडवा उपचार के लिए आया जहां उसने आयुष्मान मित्र से मिलकर अपने हाथ के ऑपरेषन के लिए मदद की मांग की। आयुष्मान मित्र ने उसका नाम सर्च कर बताया कि उसका नाम सूची में है, इसलिए उसका गोल्डन कार्ड बन जायेगा और मुफ्त में इलाज हो जायेगा।
जिला अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. अनिरूद्ध कौषल द्वारा दषरथ का तत्काल गोल्डन कार्ड बनवाया और दषरथ को जिला अस्पताल में भर्ती करााया गया। जहां मेडिकल कॉलेज खंडवा के सहायक प्राध्यापक डॉ. महेन्द्र पवार के द्वारा जांच की गई जांच के दौरान दषरथ के हाथ में हड्डी टूटी हुई थी जिसे ऑपरेषन के माध्यम से ही जोडा जा सकता था। डॉ. महेन्द्र पवार और उनकी टीम के द्वारा दषरथ का सफलता पूर्वक ऑपरेषन कर उनकी हाथ की हड्डी को जोडा गया। अब दषरथ का हाथ ठीक है और उनके द्वारा सरकार की आयुष्मान भारत योजना के गुणगान करने लगा कि यह बहुत ही जन हितकारी योजना है।

No comments:
Post a Comment