Thursday, 13 February 2020

खण्डवा में युवाओं के लिए अब उपलब्ध हैं आधुनिकतम खेल उपकरण

खण्डवा में युवाओं के लिए अब उपलब्ध हैं आधुनिकतम खेल उपकरण

खण्डवा 13 फरवरी, 2020 - जिले के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देष्य से कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने गुरू गोविंद सिंह आउटडोर स्टेडियम में आधुनिकतम खेल उपकरण युवाओं के लिए स्थापित कर दिए गए है। आउट डोर स्टेडियम में 2 नग लेगप्रेस, 2 नग आर्म एण्ड शोल्डर व्हील, 2 नग डबल क्रास वॉकर, लिफ्टिकल एक्सरसाइजर, 2 नग चिनअप बार, 2 नग आर्मव्हील, 2 नग रोईंग मषीन, 2 नग नी हिप राइज तथा 2 नग ट्विस्टर स्थापित कर दिए गए है। प्रतिदिन सैकड़ों युवा इन उपकरणों का प्रयोग कर खुद को चुस्त एवं फिट रखने का प्रयास कर रहे है। 
कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने बताया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम के जिम हॉल में भी आधुनिकतम खेल उपकरण स्थापित किए गए है। जो अत्याधुनिक उपकरण यहां लगाए गए है, उनमें 20 किलोग्राम रॉड एक नग , 10 किलोग्राम वेट प्लेट 2 नग, 15 किलोग्राम वेट प्लेट 2 नग, 25 किलोग्राम वेट प्लेट 2 नग, वेट लिफ्टिंग वेट बॉक्स 6 नग, वेट लिफ्टिंग स्कवेट स्टेंड 1 जोड़ी, स्क्वेट रेक एक नग, ओलम्पिक वेट लिफ्टिंग प्लेटफार्म एक नग, पावर रेक, ग्लूहेम डवलपर, पॉलिमेट्रिक बॉक्स, प्रोब्लर्स स्लेड, वेट लिफ्टिंग ट्रेक बार, एजिलिटी लेडर शामिल है। 
  कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने बताया कि नगर निगम के अधीनस्थ इंडोर स्टेडियम को खेल एवं युवा कल्याण विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि निमाड़ क्लब स्थित बेडमिंटन हॉल में रोलबेस टर्ब 3.88 लाख रू. लागत से तथा पी.वी. सिंधु बेडमिंटन हॉल में सिंथेटिक रोलबेसटर 3.88 लाख रू. लागत से स्थापित किया जा चुका है। निमाड़ क्लब स्थित टेनिस कोर्ट की रिकुषनिंग का कार्य भी कराया गया है तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए यहां लेटबॉथ व चैंजिंग रूम का निर्माण कराया जा चुका है। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा ताइक्वांडो एवं कुष्ती खेलों के विकास के लिए डे बोर्डिंग तथा कम एण्ड प्ले योजना के तहत खण्डवा में खिलाडि़यों को प्रषिक्षित किया जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर आयोजित प्रषिक्षण षिविरों के माध्यम से कुल 300 खिलाडि़यों को प्रषिक्षित किया जा रहा है। 

No comments:

Post a Comment