Thursday, 13 February 2020

शहरी व ग्रामीण परियोजनाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पद रिक्त

शहरी व ग्रामीण परियोजनाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पद रिक्त

खण्डवा 13 फरवरी, 2020 - एकीकृत बाल विकास परियोजना खण्डवा शहरी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 3 रिक्त पदों एवं सहायिका के लिए 3 रिक्त पद की पूर्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये है। ये आवेदन 18 फरवरी तक परियोजना कार्यालय खण्डवा शहरी लाल चौकी के कार्यालय में प्रस्तुत किये जा सकते है। जिन आंगनवाड़ी केन्द्रों में कार्यकर्ता के 3 पद रिक्त है, उनमें छोटा आवार बलाही मोहल्ला पदमकुण्ड वार्ड , डॉ. जाकिर हुसैन व डॉ मसन मस्जिद के पास भैरव तालाब वार्ड शामिल है। जबकि जहां सहायिका के 3 पद रिक्त है, उनमें किषोर कुमार गांगूली वार्ड - 5, सरोजनी नायडॅ वार्ड-11 एवं रामेष्वर वार्ड 47 शामिल है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना खण्डवा शहरी ने बताया कि आवेदन पत्र परियोजना कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते है तथा कार्य दिवसों में कार्यालय में जमा कराये जा सकते है। आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता, मूल निवासी, जाति प्रमाण पत्र, आदि की छायाप्रति संलग्न करना होगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में कार्य दिवसों में एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय खण्डवा शहरी लाल चौकी के कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है। 
इसके अलावा खण्डवा ग्रामीण परियोजना में बड़गांव माली चम्पानगर तथा भैसाव केन्द्र क्रमांक 1 में आंगनवाड़ी सहायिका का एक एक पद तथा बेडियांव के केन्द्र क्रमांक 2 में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का 1 पद भी रिक्त है। परियोजना अधिकारी ने बताया कि खण्डवा ग्रामीण परियोजना के रिक्त पदो ंके लिए 24 फरवरी तक सायं 5 बजे तक आवेदन परियोजना कार्यालय में जमा किए जा सकते है। 

No comments:

Post a Comment