Thursday, 9 January 2020

आयुष्मान भारत ‘निरामयम्’ के तहत छैगांवमाखन में स्वास्थ्य षिविर सम्पन्न

आयुष्मान भारत ‘निरामयम्’ के तहत छैगांवमाखन में स्वास्थ्य षिविर सम्पन्न

खण्डवा 9 जनवरी, 2020 - सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छैगांवमाखन में गुरूवार को आयोजित आयुष्मान भारत ‘निरामयम्’ मध्यप्रदेश के तहत स्वास्थ्य षिविर आयोजित किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि षिविर में 231 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया और निःषुल्क दवाईयां दी गई। षिविर में डॉ. आषुतोष पारे, डॉ. आईसा खान, डॉ. नाहिद खान, डॉ. अभिषेक मिश्रा द्वारा इलाज किया गया। षिविर में हितग्राहियों के गोल्डन कार्ड भी बनाये गये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चौहान ने कहा कि प्रत्येक चिन्हित परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख रू. तक का आयुष्मान भारत ‘निरामयम्’ मध्यप्रदेश योजनांर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ दिया जाता है। इलाज की सुविधा शासकीय चिकित्सालय, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं म.प्र. में चिन्हित निजी चिकित्सालयों में उपलब्ध है। योजना का लाभ देशभर के चिन्हित शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में भी उपलब्ध है। निःशुल्क हेल्पलाईन  नम्बर 18002332085 या 14555 पर सम्पर्क करें।  उन्होंने बताया कि षिविर मंे आये हितग्राहियों एवं उनके परिजनों को आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री प्रसूति सहायता योजना, जननी षिषु सुरक्षा कार्यक्रम, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, परिवार कल्याण आदि की जानकारी दी गई । 

No comments:

Post a Comment