Thursday, 9 January 2020

खालवा ब्लॉक के वनग्रामों के ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य षिविर होंगे आयोजित

 खालवा ब्लॉक के वनग्रामों के ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य षिविर होंगे आयोजित

खण्डवा 9 जनवरी, 2020 - खालवा ब्लॉक के वनग्रामों के हितग्राहियों के लिए स्वास्थ्य षिविर का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि षिविर में बाल्कालीन, गंभीर कुपोषण बच्चों, कम व अति कम वजन वाले बच्चे, सिकलसेल एनीमिया एवं अन्य आयु के व्यक्तियों का जांच व उपचार कर निःषुल्क दवाई दी जायेगी। ग्राम गुलाईमाल में 12 जनवरी को, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रोषनी में 13 जनवरी को, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सेंधवाल में 14 जनवरी को, उपस्वास्थ्य स्वास्थ्य केन्द्र देवली खुर्द में 16 जनवरी को, उपस्वास्थ्य केन्द्र गोलखेड़ा में 18 जनवरी को और उपस्वास्थ्य केन्द्र सुन्दरदेव में 27 जनवरी को यह षिविर आयोजित होंगे। षिविर में डॉ. नितिन कपूर, डॉ शैलेन्द्र कटारिया, षिषु रोग विषेषज्ञ डॉ राकेष खेडे़, डॉ. जी.एस. छाबड़ा, डॉ. रामलखन प्रजापति, डॉ. शीतल शर्मा, डॉ. शैलेन्द्र राठौर द्वारा सेवायें दी जायेगी। षिविर में मधुमेय, उच्च रक्तचाप और कैंसर, क्षय, कुष्ठ और एचआईवी की जांच और एसटीआई कांउसलिंग भी की जायेगी। षिविर मंे आये हितग्राहियों एवं उनके परिजनों को आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री प्रसूति सहायता योजना, जननी षिषु सुरक्षा कार्यक्रम, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, परिवार कल्याण आदि की जानकारी दी जायेगी। 

No comments:

Post a Comment