झण्डा दिवस पर सैनिकों के कल्याण के लिए अपना योगदान दें
खण्डवा 5 दिसम्बर, 2019 - जिला सैनिक कल्याण अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 7 दिसंबर शनिवार को मनाया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य पूर्व सैनिकों व सैनिकों की विधवाओं के कल्याण कार्य के लिए धन एकत्रित करना है। इस धन से शहीद सैनिकों के आश्रितों, विकलांग सैनिकों, पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों के पुनर्वास तथा कल्याण हेतु कार्यक्रम चलाए जाते हैं। कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने जिले के नागरिकों से सैनिकांे के कल्याण के लिए हर संभव योगदान की अपील की है। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को निर्देष दिए है कि वे सषस्त्र सेना झण्डा दिवस के लिए दिए गए लक्ष्य अनुसार राषि सैनिकों के हित में जमा करायें। उन्होंने बताया कि सषस्त्र सेना झण्डा दिवस पर दिया गया दान आयकर से मुक्त होता है।
No comments:
Post a Comment