AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 5 December 2019

टायर रिपेयरिंग व कार वाषिंग का व्यवसाय शुरू कर फजल खां हुआ खुशहाल

खुषियों की दास्तां

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की मदद से 

टायर रिपेयरिंग व कार वाषिंग का व्यवसाय शुरू कर फजल खां हुआ खुशहाल

खण्डवा 5 दिसम्बर, 2019 - आशापुर निवासी फजल खां पढ़ाई लिखाई तो ज्यादा कर नही सका। इसलिए उसने खुद का कोई छोटा मोटा धंधा शुरू करने की सोची, लेकिन इसके लिए पूंजी नही थी। दोस्तो से फजल खां को मालूम हुआ कि उद्योग विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत उसे मनपसंद व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण व अनुदान की सुविधा मिल सकती है। फजल खां ने उद्योग विभाग जाकर पूछताछ की तो उसे ऑनलाइन आवेदन करने को कहा। उसने ऐसा ही किया कुछ ही दिनों में उसे सूचना मिली कि टायर रिपेयरिंग व कार वॉषिंग व्यवसाय शुरू करने के लिए उसका 1 लाख रू. का ऋण प्रकरण स्वीकृत हो गया है। बैंक ऑफ इंडिया की आशापुर शाखा से फजल खां ने सम्पर्क किया तो उसे ऋण राषि मिल गई, जिसकी मदद से फजल खां ने आशापुर में मेन रोड पर अपनी दुकान शुरू कर दी। वह बताता है कि मुख्य मार्ग पर दुकान होने से टायर रिपेयरिंग व कार वॉषिंग के ग्राहक दिनभर आते रहते है, इससे लगभग 15-20 हजार रू. वह आसानी से हर माह कमा लेता है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की मदद से आत्मनिर्भर होकर अब फजल खां और उसका परिवार बहुत खुश है।

No comments:

Post a Comment