किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराया जायेगा
खण्डवा 8 दिसम्बर, 2019 - किसानों की यूरिया की मांग को ध्यान में रखते हुए प्रदेष सरकार ने यह निर्णय लिया है कि सहकारी समितियों के माध्यम से यूरिया की 80 फीसदी बिक्री की जायेगी अब सिर्फ निजी विक्रेताओं के माध्यम से 20 प्रतिशत यूरिया बेचा जायेगा, ताकि यूरिया की कालाबाजारी न हो पाए और किसानों को उचित दाम पर यूरिया उर्वरक उपलब्ध हो सके। रबी 2019-20 के लिये शासन द्वारा इस दिसंबर माह के अंत तक यूरिया 15 रेक खण्डवा जिले में आने का कार्यक्रम प्रस्तावित किया है, जिससे किसानों को यूरिया की कोई कमी नही रहेगी। उपसंचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता ने बताया कि शासन द्वारा जिले में यूरिया पहँुचाने का कम्पनीवार प्लान जारी हो गया है, जिसके अंतर्गत जिले को 28 दिसम्बर तक 10000 मेट्रिक टन यूरिया प्राप्त हो जायेगा।
उप संचालक कृषि श्री गुप्ता ने बताया कि 10 दिसम्बर को नेषनल फर्टीलाइजर लिमिटेड व गुजरात स्टेट फर्टीलाइजर व चम्बल फर्टिलाइजर कम्पनी की रेक आयेगी। आगामी 15 दिसम्बर को कृभको व जीएनबीएफसी की कुल 3 रेक, 18 दिसम्बर को जीएसएफसी कम्पनी की रेक खण्डवा आयेंगी। इसके अलावा 20 दिसम्बर को चम्बल फर्टिलाइजर, 22 को नेषनल फर्टिलाइजर व कृभको कम्पनी की रेक, 25 को कृभको, कोरोमण्डल व चम्बल फर्टिलाइजर की रेक खण्डवा आयेगी। जबकि 28 दिसम्बर को एनएफएल व कोरोमण्डल फर्टिलाइजर कम्पनी की रेक खण्डवा आयेंगी। उपसंचालक कृषि श्री गुप्ता ने बताया कि डिफाल्टर किसानों के लिए सेवा सहकारी समितियों व डबल लॉक केन्द्रों से नगद उर्वरक विक्रय भी किया जा रहा है। इसके लिए किसानों को ऋण पुस्तिका व आधार कार्ड लेकर आना अनिवार्य होगा। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया है कि वे उर्वरक खरीदते समय दुकानदार से केश मेमो अवश्य लें। श्री गुप्ता ने किसानों से अपील की है कि उर्वरक विक्रेता निर्धारित दर से अधिक मूल्य किसान से मांगता है या यूरिया उर्वरक के साथ अन्य कोई उर्वरक का उर्वरक विक्रय के लिए कहता तो उसकी षिकायत कृषि विभाग के अधिकारियों को अवष्य करें।
No comments:
Post a Comment