संस्कृति विभाग की मंत्री डॉ. साधौ ने रवीन्द्र भवन ऑडिटोरियम का किया निरीक्षण
खण्डवा 8 दिसम्बर, 2019 - प्रदेष की चिकित्सा षिक्षा एवं संस्कृति विभाग की मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ का रविवार को एक दिवसीय प्रवास पर खण्डवा आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस के पास स्थित संस्कृति विभाग के निर्माणाधीन रवीन्द्र भवन ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। मंत्री डॉ. साधौ ने निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को भवन का शेष निर्माण कार्य गुणवत्ता के निर्धारित स्तर के साथ शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देष दिए। मंत्री डॉ. साधौ ने खण्डवा कला एवं संस्कृति महाविद्यालय को इस नवनिर्मित भवन में षिफ्ट कराने के निर्देष भी दिए। इस अवसर पर चिकित्सा महाविद्यालय व संस्कृति विभाग के रवीन्द्र भवन ऑडिटोरियम के शेष कार्यो को पूर्ण करने के लिए आवष्यक बजट की मांग भी निर्माण एजेंसी ने मंत्री डॉ. साधौ से की। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल, पुलिस अधीक्षक डॉ. षिवदयाल सिंह, एसडीएम खण्डवा श्री संजीव केषव पाण्डेय, कांग्रेस नेता श्री कुंदन मालवीया सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।



No comments:
Post a Comment