उत्कृष्ट विद्यालय खालवा के विद्यार्थियों ने लोकसेवा केन्द्र की प्रक्रिया को समझा
खण्डवा 7 दिसम्बर, 2019 - लोकसेवा केंद्र खालवा में शनिवार को उत्कृष्ट विद्यालय खालवा के छात्र छात्राओं ने प्रशासन व लोकसेवा से सम्बंधित कार्यो की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान बच्चों को आधार कार्ड, पेन कॉर्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तैयार कराने की प्रक्रिया के बारे में लोकसेवा केंद्र खालवा के प्रबंधक पूनम चंद मलगाया ने समझाया। इस दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि आम आदमी को सभी जरूरी सेवाएं एक ही जगह से ही प्रदान करने के उद्देष्य से लोकसेवा केन्द्र प्रारंभ किए गए है।

No comments:
Post a Comment