AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 7 December 2019

खण्डवा जनपद में दिव्यांगजनों को दिए गए विकलांगता प्रमाण पत्र

खण्डवा जनपद में दिव्यांगजनों को दिए गए विकलांगता प्रमाण पत्र


खण्डवा 7 दिसम्बर, 2019 - जनपद पंचायत खण्डवा द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय परिसर खण्डवा में शनिवार को  दिव्यांगजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण षिविर आयोजित किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री महेन्द्र घंघोरिया ने बताया कि इस षिविर में लगभग 547 दिव्यांगों का पंजीयन किया गया। षिविर में जिला अस्पताल के मेडिकल बोर्ड द्वारा 186 दिव्यांगों को मौके पर ही परीक्षण कर विकलांगता प्रमाण पत्र जारी किए गए। साथ ही 5 दिव्यांगों को श्रवण यंत्र वितरित किए गए। षिविर में कुल 480 विकलांगों के यूडीआईडी संबंधी ऑनलाइन आवेदन भरवायें गए। षिविर में विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकला पटेल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment