AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 6 December 2019

‘‘मातृ वंदना योजना‘‘ के तहत गर्भवती महिलाओं को दी जाती है प्रोत्साहन राषि

‘‘मातृ वंदना योजना‘‘ के तहत गर्भवती महिलाओं को दी जाती है प्रोत्साहन राषि

खण्डवा 6 दिसम्बर, 2019 - प्रदेष में आगामी 8 दिसम्बर तक मातृ वंदना सप्ताह मनाया जा रहा है। मातृ वंदना योजना के तहत प्रथम प्रसव वाली गर्भवती महिलाएँ और शिशुवती माताओं को प्रोत्साहन राषि देने का प्रावधान है। मातृ वंदना योजना का मुख्य उद्देश्य कार्य करने वाली महिलाओं की मजदूरी के नुकसान की भरपाई करने के लिए आर्थिक क्षतिपूर्ति के रूप में प्रोत्साहन राशि देना और उनके उचित आराम और पोषण की व्यवस्था सुनिश्चित करना है। प्रोत्साहन राशि का भुगतान हितग्राही के आधार से जुड़े बैंक खाते अथवा डाकघर खाते में सीधे जमा की जायेगी। पात्र हितग्राही को गर्भावस्था का पंजीयन शीघ्र कराने पर 1000 रूपये पहली किश्त, कम से कम एक प्रसव पूर्व जाँच (गर्भावस्था के 6 माह बाद) के बाद द्वितीय किश्त 2 हजार रूपये तथा बच्चे के जन्म का पंजीकरण और बच्चे के प्रथम चक्र का टीकाकरण पूरा होने पर 2 हजार रूपये की तीसरी किश्त देय होगी। इस योजना से गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को पहले जीवित बच्चे के जन्म के दौरान फायदा होगा।

No comments:

Post a Comment