AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 10 December 2019

मानवाधिकार दिवस पर विधिक साक्षरता षिविर सम्पन्न

मानवाधिकार दिवस पर विधिक साक्षरता षिविर सम्पन्न

खण्डवा 10 दिसम्बर, 2019 -  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लायंस क्लब खण्डवा के सहयोग से स्थानीय लायंस भवन में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सचिव एवं अपर जिला न्यायाधीश श्री बी.एल. प्रजापति की अध्यक्षता में पर्यावरण स्वच्छता एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर जागरूकता तथा हमारे मानवाधिकार विषय पर विचार गोष्ठी भी आयोजित की गयी। इस कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चन्द्रेश मण्डलोई, नगर निगम आयुक्त श्री हिमांशु सिहं, श्री नारायण बाहेती, पैरालीगल वालेंटियर श्री गणेश कानडे, सहित अन्यसामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। 
      कार्यक्रम में सचिव श्री प्रजापति द्वारा कहा गया कि आज के समय सबसे बड़ी समस्या पर्यावरण के प्रदूषण की समस्या है जीवन का अधिकार तभी बचा रहेगा जब हमारा पर्यावरण सुरक्षित व स्वच्छ रहेगा जब तक हम जागरूक नही होगें हमारा पर्यावरण सुरक्षित व स्वच्छ नही रहेगा। इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चन्द्रेश मण्डलोई द्वारा कहा कि मानव अधिकारों की सुरक्षा के लिए हर देश में अलग अलग कानून बनाये गये है तथा मानव अधिकार के संबंध में जिला स्तर व राज्य स्तर एव राष्ट््रीय स्तर पर मानवाधिकार आयोग के संबंध में बताते हुए कहा कि मानव के जीवन में मानव अधिकार का बहुत महत्व है इन अधिकारों के बिना जीवन संभव नही रह सकता है। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री सिंह द्वारा कहा कि मानव को जीने के लिए अच्छा वातावरण मिलना चाहिए उसके आस पास ऐसा वातावरण नही होना चाहिए जिससे कि उसके जीवन पर संकट उत्पन्न हो यह भी मानव अधिकार की श्रेणी में आता है। उनके द्वारा कहा कि यदि हमारा जल व हवा ,मिट्टी शुद्ध रहेगी तो हमारा पर्यावरण भी शुद्ध रहेगा तथा उनके द्वारा मानव अधिकार आदि के संबंध में बताते हुए प्लास्टिक व पर्यावरण स्वच्छता के संबंध में नगर निगम द्वारा किये जाने वाले कार्यो के बारे में बताया गया। 

No comments:

Post a Comment