AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 10 December 2019

‘‘रूक जाना नही‘‘ योजना के तहत कक्षा 10वी एवं 12वी की परीक्षा सम्पन्न

‘‘रूक जाना नही‘‘ योजना के तहत कक्षा 10वी एवं 12वी की परीक्षा सम्पन्न

खण्डवा 10 दिसम्बर, 2019 -  हायर सेकेण्डरी एवं हाई स्कूल की ‘‘रूक जाना नही‘‘, ओपन स्कूल बोर्ड एवं मदरसा बोर्ड परीक्षा के अंतर्गत सोमवार को कक्षा 12वी के हिन्दी, भौतिक शास्त्र, एलीमेंट ऑफ साइन्स एण्ड मेथ्स, राजनीति शास्त्र एवं इतिहास का प्रष्न पत्र सम्पन्न हुआ। ‘‘रूक जाना नही‘‘ कक्षा 10वी हिन्दी सामान्य एवं ओपन स्कूल बोर्ड कक्षा 10वी का अर्थषास्त्र मदरसा बोर्ड में गृह विज्ञान का प्रष्न पत्र सम्पन्न हुआ। खण्डवा जिला अंतर्गत कुल 3 परीक्षा केन्द्र में कुल दर्ज परीक्षार्थियों की संख्या 130 थी, जिसमें से कुल 89 परीक्षार्थी उपस्थित व 41 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा के दौरान नकल प्रकरण दर्ज नही हुआ है। सभी केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई।

No comments:

Post a Comment