जनगणना-2021 के दौरान उपलब्ध होगा रियल टाइम डाटा
खण्डवा 4 दिसम्बर, 2019 - जनगणना-2021 पहले हुई जनगणनाओं से बिल्कुल भिन्न है। इस बार जनगणना कार्य में आधुनिक तकनीकी का भरपूर उपयोग किया जा रहा है। इसलिये इसे डिजिटल जनगणना भी कहा जा सकता है। जनगणना-2021 का कार्य मिक्स मोड एप्रोच यथा मोबाइल एप एवं पेपर मोड द्वारा किया जाएगा। सभी कार्य के निरंतर पर्यवेक्षण एवं प्रगति की मॉनिटरिंग के लिये सेन्सस मैनेजमेंट एण्ड मॉनिटरिंग सिस्टम पोर्टल तैयार किया गया है। इसके जरिये जनगणना के सभी कार्यो की हर स्तर पर रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा सकेगी। जनगणना के दोनों चरण में एप के माध्यम से किये गए डाटा कलेक्शन से त्वरित रूप से आँकड़ो उपलब्ध हो पाएंगे। इन आंकड़ों का विश्लेषण एवं बहुआयामी उपयोग किया जा सकेगा। जनगणना-2021 का कार्य दो चरण में पूर्ण किया जाएगा। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना तथा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के अद्यतीकरण का कार्य अप्रैल से सितम्बर 2020 के बीच राज्य शासन द्वारा निर्धारित कुल 45 दिनों में होगा। द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना का काम 9 से 28 फरवरी 2021 के बीच किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment