AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 15 November 2019

जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न

जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न

खण्डवा 15 नवम्बर, 2019 -  किशोर न्याय बालकों की देखरेख और संरक्षण अधिनियम 2015 की धारा 106 के तहत जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रट सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में जिला बाल संरक्षण समिति के समस्त पदाधिकारीगण शामिल हुए। पुलिस विभाग से सीएसपी, शिक्षा विभाग से, रेलवे विभाग से, समस्त बाल देखरेख संस्थाओं के अधीक्षक, जिले में कार्यरत समेकित बाल संरक्षण योजना अंतर्गत समस्त अधिकारीगण, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती हेमलता सोलंकी उपस्थित थे।
सर्वप्रथम जिला बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा जिला बाल संरक्षण समिति के गठन एवं बैठक के संबंध में उपस्थित समस्त अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल द्वारा जिला बाल संरक्षण समिति में शामिल समस्त अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। इस दौरान जिला बाल संरक्षण कार्यालय द्वारा समेकित बाल संरक्षण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बनाई गई जानकारी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से उपस्थित समस्त अधिकारियों को दी। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने किशोर न्याय अधिनियम तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन जिले पर करने हेतु निर्देशित किया। अंत में डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती हेमलता सोलंकी द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया गया।

No comments:

Post a Comment