Friday, 15 November 2019

पुरूष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन 21 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक

पुरूष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन 21 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक

 खण्डवा 15 नवम्बर, 2019 - परिवार कल्याण कार्यक्रम भारत शासन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण नीतिगत गतिविधि है। भारत की की पारंपरिक सामाजिक संरचना में अभी भी परिवार नियोजन का दायित्व मुख्यतः महिलाओं पर अवलंबित है परिवार नियोजन में पुरूष भागीदारी को बढ़ावा देने के ‘‘पुरूष नसबंदी पखवाड़ा’’ का आयोजन दिनांक 21 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2019 के मध्य किया जा रहा है। मुख्य उद्धेश्य ‘‘पुरूषों की अब है बारी, परिवार नियोजन में भागीदारी’’ है। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि यह पखवाड़ा दो चरणों में होगा, जिसके प्रथम चरण में मोबीलाईजेशन अथवा जागरूकता की गतिविधिया 21 से 27 नवम्बर 2019 तक आयोजित होगा, इसके तहत् मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा अस्थाई गर्भनिरोधक के उपयोगकर्ताओं को चिन्हित करना, हितग्राहियों को जागरूक करने के लिए जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी, धर्मगुरूओं आदि का सहयोग लेकर परिवार नियोजन में पुरूषों की भागीदारी को बढावा देना। पुरूष नसबंदी एक बहुत ही आसान व सरल पद्धति है जिसमें नसबंदी करने में मात्र 5 से 10 मिनिट का समय लगता है और पुरूष को भर्ती होने की भी आवष्यकता नहीं है और नसबंदी के बाद पुरूष अपने घर जा सकते है। इसमें किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं होती है महिला नसबंदी के अपेक्षा पुरूष नसबंदी बहुत ही आसान है पुरूष नसबंदी कराने पर रू. 3000 और प्रेरक को रू. 400 दिये जाते है।  
पखवाड़ा का दूसरा चरण सेवा प्रदायगी गतिविधियां 28 नम्वम्बर से 4 दिसम्बर 2019 तक आयोजित होगा, जिसके तहत् जिला अस्पताल एवं विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य संस्थाओं में पुरूष नसबंदी के लिए ओ.टी. व्यवस्थायें सुनिश्चिित की जायेगी। प्रत्येक स्वास्थ्य संस्था में परिवार नियोजन के साधनों का प्रदर्शन कर वितरण एवं सेवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जायेगी। साथ ही मैदानी कार्यकर्ताओं के माध्यम से लक्ष्य दम्पत्तियों को अस्थाई गर्भनिरोधक साधन उपलब्ध कराये जायेगें।

No comments:

Post a Comment