Friday, 15 November 2019

‘‘गुरूनानक देवी प्रान्तीय ओलम्पिक खेल‘‘ प्रतियोगिताएं 18 से 25 नवम्बर तक

‘‘गुरूनानक देवी प्रान्तीय ओलम्पिक खेल‘‘ प्रतियोगिताएं 18 से 25 नवम्बर तक

खण्डवा 15 नवम्बर, 2019 -  खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा आगामी 18 से 25 नवम्बर के बीच ‘‘गुरूनानक देव जी प्रान्तीय ओलम्पिक खेल‘‘ प्रतियोगिता का आयोजन विकासखण्ड एवं जिला स्तर पर आयोजित किए जायेंगे। जिला खेल अधिकारी श्री जीमल अहमद ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, व्हॉलीबॉल, फुटबॉल, बॉस्केटबॉल, हॉकी, कुश्ती, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस एवं बेडमिंटन खेल शामिल है। उन्होंने बताया कि खेल प्रतियोगिता में स्कूल, कॉलेज, नेहरू युवा केन्द्र, खेल संघ, खेल क्लब, संस्था आदि के 16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बालक-बालिका एवं युवा खिलाड़ी भाग ले सकते है। उन्होंने बताया कि विकासखण्ड स्तर पर 6 खेल एवं जिला स्तर पर 10 खेलांे का आयोजन किया जायेगा। राज्य पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले टीम को 1 लाख रूपये, 75 हजार रू., 50 हजार रूपये एवं व्यक्तिगत खेल में 7 हजार रू., 5 हजार रू. एवं 3 हजार रू. का नगर पुरूस्कार प्रदान किया जायेगा। 

No comments:

Post a Comment