Friday, 6 September 2019

उर्वरक विक्रेताओं की निगरानी के लिए अधिकारियों का दल गठित

उर्वरक विक्रेताओं की निगरानी के लिए अधिकारियों का दल गठित

खण्डवा 6 सितम्बर, 2019 - उर्वरक वितरण में अनियमितताओं की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा निर्देश दिए गए है कि उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की समय समय पर जांच की जाये। उपसंचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता ने बताया कि उर्वरक विक्रेताओं पर कड़ी निगरानी रखने के लिए गठित दल में सहायक संचालक कृषि श्री एस.एस. मौरे को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। इनकी सहायता के लिए दल में कृषि विकास अधिकारी श्री एन.आर. गुजराती व श्री डी.एस. नामदेव को शामिल किया गया है। 

No comments:

Post a Comment