त्यौहारों के दौरान कानून व्यवस्था के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तैनात
खण्डवा 7 सितम्बर, 2019 - कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने गणेशोत्सव, ताजिये व सवारियों के चल समारोह के दौरान शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। खण्डवा शहर के लिए सम्पूर्ण व्यवस्था के प्रभारी अपर कलेक्टर श्री राजेश जैन रहेंगे। पदम नगर थाना क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार श्री अशोक मिश्रा, मोघट रोड थाना क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार श्री विजय कुमार सैनानी एवं सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लिए श्री कुणाल अवास्या नायब तहसीलदार की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि शेर तिराहे से जय अम्बे चौक तक श्री रामलाल पगारे, नायब तहसीलदार की ड्यूटी लगाई गई एवं मानसिंग तिराहे से करबला तक के क्षेत्र के लिए श्री कुणाल अवास्या नायब तहसीलदार की ड्यूटी लगाई गई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के लिए तहसीलदार श्री प्रताप आगास्या की ड्यूटी लगाई गई है। एसडीएम श्री संजीव पाण्डे सम्पूर्ण खण्डवा शहर में इस दौरान भ्रमण कर कानून व्यवस्था पर नजर रखेंगे। हरसूद, पंधाना व पुनासा के एसडीएम अपने अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होंगे।
No comments:
Post a Comment