AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 7 September 2019

अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति हेतु षैक्षणिक संस्थाओ को जारी होंगे लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड

अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति हेतु षैक्षणिक संस्थाओ को जारी होंगे लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड

खण्डवा 7 सितम्बर, 2019 - भारत सरकार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय नई दिल्ली के माध्यम से संचालित अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजनाये वर्ष 2019-20 हेतु भारत सरकार द्वारा निर्मित नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर पंजीकृत षैक्षणिक संस्थाओ को लॉग इन आईडी एवं पासवर्ड प्रदान किये जायेंगे। सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने बताया कि संबंधित षैक्षणिक संस्थाओ को पूर्व में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति पोर्टल से प्रदत्त लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड के साथ-साथ संस्थाओ के ई-मेल आईडी एवं मोबाईल नम्बरो को भारत सरकार द्वारा छात्रवृत्ति पोर्टल से निरस्त किया गया है। जिन षैक्षणिक संस्थाओ के पास वैद्य डाईस कोड नही है, उन्हे अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति  पोर्टल से अपंजीकृत किया जायेगा। लेकिन षैक्षणिक संस्थाओ द्वारा वैद्य डाईस कोड प्राप्त करने के पष्चात छात्रवृत्ति पोर्टल पर संस्थाओ को पंजीकरण हेतु प्रावधान किया गया है। प्रत्येक षैक्षणिक संस्था विद्यालय, महाविद्यालय, विष्वविद्यालय के अधीकृत छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी द्वारा अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति पोर्टल पर ऑनलाईन  फॉर्म अपनी संस्था से संबंधित संपूर्ण जानकारी के साथ भरे।

No comments:

Post a Comment