AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 7 September 2019

चिकनगुनिया, डेंगू व मलेरिया रोग से बचाव के उपाय करें

चिकनगुनिया, डेंगू व मलेरिया रोग से बचाव के उपाय करें

खण्डवा 7 सितम्बर, 2019 - वर्षा ऋतु में जल जनित मच्छरों के काटने से चिकनगुनिया डेंगू व मलेरिया रोग होता है, इसके मुख्य लक्षण है तेज बुखार, सिर दर्द, उल्टी, जोडों में दर्द एवं मांसपेशियों में दर्द होता है ऐसे लक्षण दिखने पर तुरन्त शासकीय अस्पताल में जाकर चिकित्सक को दिखावे और खून की जांच निःशुल्क करवायें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीएस चौहान ने बताया कि गड्डो, पानी कंटेनर, पानी की टंकिया, अनुपयोगी टायर, टूटे-फूटे बर्तनों आदि स्थानों में पानी भर जाता है और पानी निकासी नहीं होने से उनमें मच्छरों की उत्पत्ति होती है। डेंगू का मच्छर साफ पानी में पैदा होता है व दिन के समय में काटता है। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीएस चौहान ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों के आस-पास पानी के गड्ढे न भरने दें, घर में पानी की टंकियों की नियमित रूप से साफ सफाई की जाये एवं उसे ढक कर रखें, कूलर, बर्तन आदि को भी साफ करें। पीने के पानी को साफ स्थान पर ढक कर रखें। शरीर के अंगों को भी अधिकाधिक ढक कर रखे और पूरे आस्तिन के कपड़े पहने जिससे मच्छरों से बचा जा सके। नीम की पत्तियों का धुऑं करने से भी मच्छरो का प्रकोप कम होता है। मच्छरदानी का प्रयोग करे। लार्वा को नष्ट करने के लिए पैराथम का छिड़काव किया जाता है अथवा पानी के गड्डों में जला हुआ आईल डाले ताकि लार्वा बढ़ न पाये। 
डेंगू व मलेरिया के लक्षण एवं बचाव के लिये
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चौहान ने बताया कि तेज बुखार, सिर दर्द, उल्टी, जोडो एवं मासंपेशियों में दर्द, होने पर डेंगू हो सकता है। खून की जांच तुरंत करायें, डेंगू या मलेरिया पाये जाने पर सरकारी अस्पताल में निःशुल्क इलाज कराये । डेंगू फैलाने वाला मच्छर साफ पानी में पैदा होता है और यह दिन के समय काटता है। छत एवं घर के आस-पास पानी जमा न होने दें । सप्ताह में एक बार पानी के बर्तन, टंकियो, कूलरों आदि को साफ करें। दिन के समय पूरी आस्तीन के कपड़े पहने। लार्वा और मच्छरों को पनपने से रोके और डेंगू और मलेरिया से सुरक्षित रहे। छत, कूलर, गमले, बर्तन, टंकियो में और घर के आस-पास पानी जमा न होने दें। बुखार आने पर तुरंत खून की जांच कराये। जांच में मलेरिया या डेंगू पाये जाने पर पूरा इलाज लें। मलेरिया या डेंगू की जांच एवं उपचार की सुविधा सभी सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क उपलब्ध है। 

No comments:

Post a Comment