Wednesday, 18 September 2019

गत 24 घण्टेें में जिले में हुई कुल 78 मि.मी. वर्षा

गत 24 घण्टेें में जिले में हुई कुल 78 मि.मी. वर्षा

खण्डवा 18 सितम्बर, 2019 - अधीक्षक भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में कुल 78 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार खण्डवा में 55 मि.मी., हरसूद में 6 मि.मी., पंधाना में 13 मि.मी., पुनासा में 0 मि.मी. तथा खालवा में 4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। इस वर्ष 1 जून से आज तक खण्डवा में 1957, हरसूद में 779.8 मि.मी., पंधाना में 812.8 मि.मी., पुनासा में 787 मि.मी. व खालवा में 997 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस तरह इस वर्ष अब तक औसत वर्षा 1066.7 मि.मी. दर्ज की जा चुकी है, जबकि गत वर्ष 18 सितम्बर तक 657.6 मि.मी. औसतन वर्षा दर्ज की गई थी। 

No comments:

Post a Comment