AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 6 September 2019

जनसमस्याओं के समाधान के लिए ‘जनाधिकार कार्यक्रम‘ 11 सितम्बर को

जनसमस्याओं के समाधान के लिए ‘जनाधिकार कार्यक्रम‘ 11 सितम्बर को
मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ वीडियो कांफ्रेंस से समस्याएं सुनकर करेंगे समाधान

खण्डवा 6 सितम्बर, 2019 - प्रदेश की आम जनता की समस्याओं, शिकायतों के सुनिश्चित और संतोषजनक समाधान के लिए प्रदेश सरकार ने जन-अधिकार कार्यक्रम प्रारंभ किया है। इसके अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों से रू-ब-रू होकर लोगों की दिक्कतों का समाधान करेंगे। इसी क्रम में आगामी 11 सितम्बर को सायं 6 बजे से मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जनसमस्याएं सुनकर उनका निराकरण करेंगे। इस दौरान श्री नाथ सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन और सम-सामयिक महत्व के विषयों पर भी चर्चा करेंगे। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे सभी आवश्यक जानकारी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment