राष्ट्रीय उद्यमशीलता पुरस्कार के लिये 10 सितम्बर तक करें आवेदन
खण्डवा 6 सितम्बर, 2019 - भारत शासन, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय द्वारा जिले में उद्यमशीलता के उपर्युक्त मापदंड के उत्कृष्ट उद्यमियों और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिये समर्पित संगठनों और मार्गदर्शकों से नामांकन स्वनामांकन करने का आग्रह किया गया है। नामांकन आगामी 10 सितम्बर 2019 तक इस वेबसाइट www.neas.gov.in पर किया जा सकता है।
इस पुरस्कार का उद्देश्य उद्यमिता के विभिन्न सेक्टरों, भौगोलिक क्षेत्रों तथा आर्थिक, सामाजिक वर्ग से उभरकर समाज के सामने लाना, प्रथम पीढ़ी के 40 वर्ष तक की आयु-सीमा वाले उत्कृष्ट युवा उद्यमियों की पहचान कर उन्हें सम्मानित करना है। इस पुरस्कार के अंतर्गत, उत्कृष्ट युवा उद्यमियों को 1 लाख रुपये, 10 लाख रुपये एवं 1 करोड़ रुपये के तीन अलग-अलग प्रारंभिक निवेश श्रेणियों से जुडे़ उद्यम के क्षेत्र में सम्मानित किये जाने की व्यवस्था है।
इसके अतिरिक्त, देश में उद्यमशीलता को बढ़ावा देने में विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों और संगठनों को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिये सम्मानित किये जाने की व्यवस्था है। पुरस्कार विजेताओं को माह नवंबर 2019 के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित इस प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक विजेता को एक ट्राफी, एक प्रमाणपत्र तथा रुपये 5 लाख से 10 लाख तक नगद पुरस्कार राशि प्रदान किये जाने का प्रावधान है ।
No comments:
Post a Comment