अमानक उर्वरकों के विक्रय लायसेंस निरस्त
खण्डवा 13 अगस्त, 2019 - उपसंचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता ने बताया कि उर्वरक विक्रेता मेसर्स चन्द्रभान मूजरमल गाबा नगर निगम के पीछे खण्डवा , मेसर्स माधव सेल्स कार्पोरेशन मलानी कम्पाउण्ड पंधाना रोड खण्डवा और मेसर्स सांई कृषि सेवा केन्द्र हरसूद रोड रतागढ़ खण्डवा का कृषि अधिकारियों ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इन तीनों फर्मो द्वारा निरीक्षणकर्ताओं को कोई जानकारी उपलब्ध कराई गई और न ही निरीक्षण के लिए रिकार्ड उपलब्ध कराया गया। उपसंचालक कृषि श्री गुप्ता ने इन तीनों फर्मो के उर्वरक विक्रय लायसेंस को निरस्त करने के आदेश जारी कर दिए है।
No comments:
Post a Comment