AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 13 August 2019

चिकित्सा शिक्षा एवं संस्कृति विभाग की मंत्री डॉ. साधौ आज खण्डवा आयेंगी

चिकित्सा शिक्षा एवं संस्कृति विभाग की मंत्री डॉ. साधौ आज खण्डवा आयेंगी

खण्डवा 13 अगस्त, 2019 - प्रदेश की चिकित्सा शिक्षा एवं संस्कृति विभाग की मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ 14 अगस्त को खण्डवा आयेंगी तथा रात्रि विश्राम करेंगी। संस्कृति मंत्री डॉ. साधौ 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संस्कृति मंत्री डॉ. साधौ 14 अगस्त को सायं 5 बजे भोपाल से कार द्वारा प्रस्थान कर रात्रि 9 बजे खण्डवा आयेंगी एवं सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी। मंत्री डॉ. साधौ 15 अगस्त को प्रातः 8ः55 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी तथा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी। कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद मंत्री डॉ. साधौ भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगी।

No comments:

Post a Comment