Thursday, 8 August 2019

गत 24 घंटे में जिले की तहसीलों में कुल 258 मि.मी. हुई वर्षा

गत 24 घंटे में जिले की तहसीलों में कुल 258 मि.मी. हुई वर्षा 

खण्डवा 8 अगस्त, 2019 - कलेक्टर भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में जिले की विभिन्न तहसीलों में कुल 258 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। वर्षा मापक केन्द्र अनुसार खण्डवा में 137 मि.मी., हरसूद में 11 मि.मी., पंधाना में 55 मि.मी., पुनासा में 35 मि.मी. व खालवा में 20 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। गत 1 जून से आज दिनांक तक जिले में कुल 2787.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है, जिसमें खण्डवा में 1013, हरसूद में 339 मि.मी., पंधाना में 538.8 मि.मी., पुनासा में 345 मि.मी. व खालवा में 552 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस तरह इस वर्ष अब तक औसत वर्षा 557.5 मि.मी. दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 8 अगस्त तक 366.9 मि.मी. औसतन वर्षा दर्ज की गई थी। 

No comments:

Post a Comment