जनसंख्या नियंत्रण के उपायों की जानकारी देने वाला जनजागृति सारथी रथ रवाना
खण्डवा 11 जुलाई, 2019 - जनजागृति सारथी रथ को जिला अस्पताल से संयुक्त कलेक्टर श्री एस.एल. सिंघाड़े ने गुरूवार को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान, जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. एन.के. सेठिया, सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी. जुगतावत, डॉ. शक्तिसिंह राठौर, डॉ. अनिरूद्ध कौशल सहित तथा विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। रथ जनसंख्या स्थिरता माह 11 जुलाई से 11 अगस्त तक जिले के सभी विकासखंड क्षेत्र के ग्रामों में भ्रमण कर परिवार नियोजन के अस्थायी व स्थाई साधानों की जानकारी देगें साथ ही ग्रामीण वासियों को छोटे परिवार का महत्व बताया जायेगा। भ्रमण के दौरान परिवार नियोजन के अस्थाई साधन भी वितरित किये जायेगें। नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर में परिवार विकास मेले में उपस्थित नसिंग छात्राएं, आशा और योग्य दम्पत्ति को जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.क.े सेठिया द्वारा परिवार कल्याण की जानकारी दी गई।

No comments:
Post a Comment