उपार्जन नीति निर्धारण के लिये जिला स्तर पर होंगे किसान संवाद कार्यक्रम
खण्डवा 13 जुलाई, 2019 - प्रदेश की रबी-खरीफ फसल की उपार्जन नीति में किसानों की भागीदारी सुनिश्चित होगी। इसके लिये प्रदेश के सभी जिलों में किसान संवाद सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रद्युम्न तोमर 21 जुलाई को झाबुआ से इस किसान संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। राज्य सरकार ने उपार्जन नीति निर्धारण में किसानों के सुझाव और अनुभव को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। जिला स्तर पर आयोजित होने वाले संवाद कार्यक्रम में किसानों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। उपार्जन नीति में किसानों को फसल मंडियों तक लाने, तुलाई कराने, भंडारण और भुगतान में होने वाली परेशानियों का समाधान सुनिश्चित किया जायेगा। उपार्जन नीति को किसानोन्मुखी बनाया जायेगा।
No comments:
Post a Comment