प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने गुरू पूर्णिमा पर दादाजी धाम में सपरिवार दर्शन किए
खण्डवा 16 जुलाई, 2019 - प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा खण्डवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने मंगलवार को गुरू पूर्णिमा के अवसर पर स्थानीय दादाजी धाम परिसर जाकर सपत्नीक, बड़े दादाजी व छोटे दादाजी की समाधि पर पुष्प चढ़ाए तथा धूनी माई में नारियल अर्पित किया। इस दौरान मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल तथा बुरहानपुर विधायक श्री सुरेन्द्र सिंह के अलावा कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल, पुलिस अधीक्षक डाॅ. शिवदयाल सिंह सहित विभिन्न अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने दादाजी धाम परिसर में गुरू पूर्णिमा पर दर्शन करने आए श्रद्धालुओं से चर्चा की और वहां की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से दादाजी धाम परिसर में श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था के बारे में जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाये कि इतने बड़े आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को दर्शन करने में कोई समस्या न आए।
No comments:
Post a Comment