पोस्ट मेट्रिक छात्रावासों में अंग्रेजी विषय पढ़ाने के लिए शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित
खण्डवा 9 जुलाई, 2019 - आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित महाविद्यालयीन अनुसूचित जाति, जनजाति बालक व कन्या पोस्ट मेट्रिक छात्रावास खण्डवा एवं हरसूद में अंग्रेजी विषय की कोचिंग के लिए अनुभवी शिक्षकों, व्यख्याताओं, प्राचार्यो, सेवानिवृत्त शिक्षकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए है। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री नीलेश रघुवंशी ने बताया कि शिक्षक को अंग्रेजी विषय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की उपाधि एवं संबंधित को विषय पढ़ाने का अनुभव होना चाहिए। उन्होंने बताया कि ये कक्षाएं सायंकाल में आयोजित होंगी। इच्छुक अनुभवी शिक्षकों, व्याख्याताओं, प्राचार्यो, सेवानिवृत्त शिक्षक जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति कल्याण कार्यालय में 12 जुलाई तक आवेदन जमा कर सकते है।
No comments:
Post a Comment