Tuesday, 9 July 2019

पिछले 24 घंटों में खण्डवा में 16, पंधाना में 6 एवं खालवा में 3 मि.मी. हुई वर्षा

पिछले 24 घंटों में खण्डवा में 16, पंधाना में 6 एवं खालवा में 3 मि.मी. हुई वर्षा 

खण्डवा 9 जुलाई, 2019 - कलेक्टर भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में जिले की विभिन्न तहसीलों में कुल 25 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। वर्षा मापक केन्द्र अनुसार खण्डवा में 16 मि.मी., पंधाना में 6 मि.मी. व खालवा में 3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। गत 1 जून से आज तक दिनांक तक जिले में कुल 1431.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है, जिसमें खण्डवा में 489, हरसूद में 195 मि.मी., पंधाना में 257.8 मि.मी., पुनासा में 250 मि.मी. व खालवा में 240 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस तरह इस वर्ष अब तक औसत वर्षा 286.36 मि.मी. दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 9 जुलाई तक 193.6 मि.मी. औसतन वर्षा दर्ज की गई थी।

No comments:

Post a Comment