पिछडा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति की तिथि बढी
खण्डवा 12 जुलाई, 2019 - पिछडा वर्ग पोस्टमैट्रिक छात्रवृति वर्ष 2018-19 में अध्ययनरत पिछडा वर्ग छात्रध् छात्राओं को छात्रवृति आवेदन भरने की अंतिम तिथि 30 जून से बढाकर 31 जुलाई 2019 कर दी गई है। ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने ऑनलाईन आवेदन नही भरे वे इस अवधि के अंदर अपने आवेदन अनिवार्य रूप से नियमानुसार एवं पात्रतानुसार 31 जुलाई 2019 तक भर सकते है।
No comments:
Post a Comment