AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 12 July 2019

खालवा, हरसूद व किल्लौद में बच्चों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आज

दस्तक अभियान के तहत्

खालवा, हरसूद व किल्लौद में बच्चों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आज

खण्डवा 12 जुलाई, 2019 - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि 13 जुलाई को प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खालवा में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रोकेश खेडेकर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरसूद में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. गगन दिलावरे तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र किल्लौद डॉ. आशिषराज मिश्रा द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार किया जायेगा। इस शिविर में दस्तक अभियान में चिन्हित किये गये एनिमिक, कुपोषित, निमोनिया, सेप्सिस आदि बीमारी से ग्रसित बच्चों की जॉंच की जायेगी। ऐसे बच्चे जो कमजोर उनको एन.आर.सी. में भर्ती किया जायेगा। पेरामेडिकल स्टॉफ द्वारा बच्चों के परिजनों को पोषण आहार, टीकाकरण, मांॅ का दूध का महत्व तथा वर्षा ऋतु में होने वाली मौसमी बीमारियों के रोकथाम एवं बचाव आदि के संबंध में जानकारी भी दी जायेगी। 

No comments:

Post a Comment